देश में सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि Rapido, Uber और Ola भारत में बंद होने वाले हैं। इस खबर ने लाखों users और drivers के बीच चिंता पैदा कर दी है। लेकिन अब इस मामले में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फिलहाल मामला पूरे भारत में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में bike taxi services पर कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।
महाराष्ट्र सरकार ने app-based bike taxi services को लेकर सख्त रुख अपनाया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य के साइबर विभाग को पत्र लिखकर Ola, Uber और Rapido जैसी कंपनियों की कथित अनधिकृत bike taxi सेवाओं पर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार का कहना है कि ये सेवाएं जरूरी नियमों और परमिट के बिना चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकार की तरफ से कहा गया है कि कई मामलों में driver verification, सुरक्षा व्यवस्था, insurance protection और emergency systems पर्याप्त नहीं हैं। इसी वजह से इन services पर रोक लगाने और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। साथ ही FIR दर्ज करने की मांग भी सामने आई है।
हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है कि कार्रवाई पूरी Ola, Uber या Rapido services पर नहीं, बल्कि मुख्य रूप से bike taxi operations पर केंद्रित बताई जा रही है। यानी car taxi और बाकी transport services के बारे में अभी ऐसा कोई राष्ट्रीय आदेश सामने नहीं आया है।
इस बीच Bike Taxi Welfare Association ने भी सरकार से अपील की है कि जो registered और नियमों का पालन करने वाले riders हैं, उन्हें राहत दी जाए। Association का कहना है कि अचानक कार्रवाई से हजारों riders की कमाई पर असर पड़ सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मामला आगे चलकर पूरे भारत तक पहुंच सकता है? फिलहाल देशभर में ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है कि Ola, Uber और Rapido पर nationwide ban लगाया जाएगा। लेकिन transport नियम अलग-अलग राज्यों के हिसाब से लागू होते हैं। यदि दूसरे राज्य भी इसी तरह सुरक्षा, licensing और permits को लेकर सख्ती दिखाते हैं, तो आने वाले समय में कुछ राज्यों में bike taxi services पर असर पड़ सकता है।
इसलिए अभी सोशल मीडिया पर चल रहे “पूरे भारत में Ola, Uber और Rapido बंद” जैसे दावों को पूरी तरह सही नहीं कहा जा सकता। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, वह महाराष्ट्र की कार्रवाई से जुड़ी हुई है। आने वाले दिनों में सरकार या कंपनियों की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है, उस पर सभी की नजर बनी हुई है। Rapido uber ola banned in india

