होमदेश विदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट बॉलीवुडमिडिल ईस्ट तकनीक राजनितिक Web Stories
---Advertisement---

Siddharth Nagar News : मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए गए नारे, पहले जय श्रीराम बोलो, फिर मिलेगा प्रसाद, वीडियो पर छिड़ी बहस

---Advertisement---

Siddharth Nagar News : सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक भाजपा नेता भंडारे के दौरान प्रसाद लेने पहुंचे एक मुस्लिम बुजुर्ग से पहले “जय श्रीराम” और “जय श्रीकृष्ण” बोलने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। नारे लगाने के बाद ही उन्हें प्रसाद दिया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है।

मामला जिले के भानवपुर ब्लॉक क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर डुमरियागंज ब्लॉक के सामने जिला पंचायत मार्केट में भंडारे का आयोजन किया गया था। दोपहर से प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठन शामिल थे।

वायरल वीडियो में भानवपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता लवकुश ओझा प्रसाद बांटते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सफेद टोपी पहने एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति प्रसाद लेने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। वीडियो में सुनाई देता है कि नेता उनसे पहले “जय श्रीराम” बोलने को कहते हैं। बुजुर्ग मुस्कुराते हुए जय श्रीराम बोल देते हैं।

इसके बाद भाजपा नेता “जय श्रीकृष्ण” बोलने के लिए भी कहते हैं। बुजुर्ग वह भी दोहरा देते हैं। फिर नेता कहते हैं, “जय श्रीराम मिलेगा तभी तो प्रसाद मिलेगा।” इसके बाद उनकी पत्तल में पूड़ी और सब्जी परोस दी जाती है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं और भंडारे का कार्यक्रम सामान्य रूप से चलता रहता है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और आपसी सौहार्द का उदाहरण बता रहे हैं। उनका कहना है कि बुजुर्ग ने भी बिना किसी विवाद के मुस्कुराते हुए नारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया।

https://twitter.com/i/status/2066965188478419206

वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी व्यक्ति को भोजन या प्रसाद देने से पहले धार्मिक नारे लगाने की शर्त रखनी चाहिए? कुछ यूजर्स का कहना है कि भोजन और प्रसाद को धर्म या पहचान से जोड़ना उचित नहीं है।

फिलहाल इस मामले को लेकर किसी पुलिस कार्रवाई या प्रशासनिक हस्तक्षेप की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Siddharth Nagar News

Shahzar

Hi, I'm Shahzar, a Journalist, Social Media Influencer, and Content Creator with nearly 10 years of experience in journalism and digital media. I have worked with various Urdu newspapers and continue to stay active in the news field. My work focuses on covering national, international, political, and breaking news in a simple and reader-friendly manner.I believe in publishing news based on verified information, trusted sources, and thorough research. Every report is prepared after reviewing available facts and reliable information to ensure accuracy and credibility for readers. Through my journalism and digital platforms, I aim to deliver timely, informative, and trustworthy news updates.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment