India vs England T20I Series 2026 : नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयरलैंड दौरे के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज जुलाई 2026 में खेली जाएगी और इसमें कई युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सितारे भी मैदान पर नजर आएंगे।

इस बार भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड भी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा। ऐसे में यह सीरीज बेहद रोमांचक मानी जा रही है।

इस सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिलने वाला है। खासतौर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने आईपीएल और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड दौरा उनके करियर का सबसे बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है।

हालांकि भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप के बाद दोनों टीमों की यह पहली बड़ी भिड़ंत मानी जा रही है। भारत के लिए यह नई टीम को परखने का मौका होगा, जबकि इंग्लैंड घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को पांच हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। India vs England T20I Series 2026

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20: 1 जुलाई 2026 – चेस्टर-ले-स्ट्रीट (रिवरसाइड ग्राउंड)

दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026

तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026

चौथा टी20: 9 जुलाई 2026

पांचवां टी20: 11 जुलाई 2026

इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।

कब और कहां देखें LIVE?

भारत और इंग्लैंड के बीच सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध रहेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम (India Squad)

कप्तान श्रेयस अय्यर, उप-कप्तान तिलक वर्मा, विकेट कीपर संजू सैमसन, ईशान किशन, बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, स्पिनर रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्तीतेज़, गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित T20 टीम

जोस बटलर, फिल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बॉल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, रीस टॉपली, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ। India vs England T20I Series 2026