Indian Ship Attack News : नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मामला ओमान के तट के पास हुए उस हमले से जुड़ा है, जिसमें भारतीय चालक दल वाले तेल टैंकर Settebello को निशाना बनाया गया और तीन भारतीय नाविक लापता हो गए।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक टैंकर पर हमले के बाद 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन TOI के मुताबिक तीन भारतियों की मौत हुई है । भारत ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास को राहत एवं बचाव अभियान पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सेना ने स्वीकार किया है कि उसने ओमान की खाड़ी में चल रहे टैंकर को निशाना बनाया था। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि जहाज उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था और ईरानी तेल से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। वहीं भारत ने साफ कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर काम कर रहे नागरिक नाविकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना बताई जा रही है, जब भारतीय चालक दल वाले किसी जहाज पर कार्रवाई हुई है। इसी वजह से नई दिल्ली ने अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया।
उधर भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि समुद्री व्यापार और नाविकों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। लापता भारतीयों की तलाश के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर अभियान जारी है।














1 thought on “Indian Ship Attack News : अमेरिका ने भारतीय जहाज पर किया हमला, 3 भारतियों की मौत, अमेरिका से जवाब तलब”