होमदेश विदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट बॉलीवुडमिडिल ईस्ट तकनीक राजनितिक Web Stories
---Advertisement---

Ayush Malik Update: क्या आयुष मलिक पर था दबाव ? घर वापसी के बाद पिता, स्वामी और मौलाना आमने-सामने

---Advertisement---

Ayush Malik Update : शामली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के शामली जिले से जुड़े चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पहले वायरल वीडियो में आयुष मलिक ने खुद कहा था कि उन्होंने अपनी इच्छा से दोबारा सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया है। अब इस पूरे मामले पर उनके पिता, स्वामी यशवीर महाराज और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौलाना का बयान सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आयुष मलिक ने कहा था कि उन्होंने पहले इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, लेकिन अब परिवार की भावनाओं, माता-पिता की चिंता और अपनी इच्छा से दोबारा हिंदू धर्म में लौट आए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहते हैं और परिवार के साथ नया जीवन शुरू करना चाहते हैं। इसके बाद परिवार के साथ पूजा-पाठ करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

यह मामला पहली बार तब सुर्खियों में आया था जब 6 जून को आयुष के पिता देवराज मलिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके बेटे का शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया गया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए दिल्ली में निकाह कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और बाद में तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसके पास से एक कथित निकाहनामा भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। Ayush Malik Update:

Ayash Malik के पिता देवराज मलिक ने क्या कहा ?

अब सामने आए नए वीडियो में आयुष के पिता देवराज मलिक ने कहा कि उनका बेटा वापस घर लौट आया है और पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि वे सभी देशवासियों, सहयोग करने वाले संगठनों और विशेष रूप से स्वामी यशवीर महाराज का आभार व्यक्त करते हैं। उनके मुताबिक यह भगवान की कृपा है कि उनका बेटा परिवार के बीच वापस आ गया है। उन्होंने कहा कि आयुष अब परिवार के साथ रह रहा है, पूजा-पाठ कर रहा है और सामान्य पारिवारिक जीवन जी रहा है।

Ayush Malik Update में स्वामी यशवीर महाराज का बयान

इस मामले में स्वामी यशवीर महाराज ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब आयुष ने इस्लाम अपनाया था, तभी उन्हें विश्वास था कि वह एक दिन वापस सनातन धर्म में लौटेंगे। स्वामी यशवीर के अनुसार आयुष ने आत्मचिंतन के बाद महसूस किया कि उनका फैसला गलत था और इसी वजह से उन्होंने दोबारा अपने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष अगले कुछ दिनों तक मौन रहकर आध्यात्मिक साधना करेंगे।

Ayush Malik मामले में मौलाना मोहम्मद साजिद कासमी की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, शामली से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साजिद कासमी ने कहा कि यदि आयुष ने अपना धर्म बदलने का फैसला किया है तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी इच्छा से किसी भी धर्म को अपनाने या छोड़ने की आजादी है। मौलाना ने यह भी कहा कि यदि आयुष अपने पहले वाले धर्म में लौट चुके हैं तो उनके निकाह की स्थिति भी उसी आधार पर देखी जाएगी। मौलाना ने कहा चांदनी कुरैशी का निकाह अब आयुष मालिक के साथ नहीं रहा इस्लाम धर्म के रूल्स के हिसाब से।

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले आयुष, जो खुद को मोहम्मद अली बता रहे थे, सार्वजनिक रूप से कह चुके थे कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार किया था और दोबारा हिंदू धर्म में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने उस समय यह भी कहा था कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। लेकिन अब वायरल वीडियो में उनका बयान पहले से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है, जिससे इस पूरे मामले पर नई बहस शुरू हो गई है।

फिलहाल पुलिस धर्मांतरण से जुड़े मूल मामले की जांच कर रही है। वहीं आयुष की घर वापसी, पिता के बयान, स्वामी यशवीर महाराज के दावे और मौलाना की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। मामले के कानूनी पहलुओं और जांच के अंतिम निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है। Ayush Malik Update:

Shahzar

Hi, I'm Shahzar, a Journalist, Social Media Influencer, and Content Creator with nearly 10 years of experience in journalism and digital media. I have worked with various Urdu newspapers and continue to stay active in the news field. My work focuses on covering national, international, political, and breaking news in a simple and reader-friendly manner.I believe in publishing news based on verified information, trusted sources, and thorough research. Every report is prepared after reviewing available facts and reliable information to ensure accuracy and credibility for readers. Through my journalism and digital platforms, I aim to deliver timely, informative, and trustworthy news updates.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment