होमदेश विदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट बॉलीवुडमिडिल ईस्ट तकनीक राजनितिक Web Stories
---Advertisement---

Mehtab Encounter : शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी मेहताब एनकाउंटर में ढेर

---Advertisement---

UP Police Encounter : शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बैचन मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें आदर्श मंडी थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर दीपचंद गोली लगने से घायल हो गए। घायल दरोगा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक घटना की शुरुआत उस समय हुई जब सुबह करीब तीन बजे आदर्श मंडी क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने खेत जा रहे दो किसानों को हथियार के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने किसानों से मोबाइल फोन, नकदी और बाइक की चाबी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

चेकिंग के दौरान आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश खंद्रावली पुल के पास देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसका दूसरा साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके से पुलिस ने लूटा गया ओप्पो मोबाइल फोन, नकदी, पीड़ित की बाइक की चाबी, बदमाशों की बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक 9 एमएम पिस्टल, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारा गया मेहताब उर्फ बैचन कैराना क्षेत्र का रहने वाला था और उस पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी समेत 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी पर सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार मेहताब एक मार्च को पानीपत में तैनात हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल से सोने के कुंडल और अन्य सामान लूटने की वारदात में भी वांछित था। इसके अलावा आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से हुई लूट की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी

Mehtab Encounter : घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शामली पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। Mehtab Encounter

Azmatulla

Hi, I am an experienced journalist and news writer with over 20 years of experience in the media industry. Throughout my career, I have worked with more than 15 Hindi and Urdu newspapers, covering a wide range of topics including politics, current affairs, national news, international developments, and social issues.With extensive experience in both print and digital journalism, I am committed to delivering accurate, reliable, and well-researched news to readers. My work focuses on presenting facts in a clear, balanced, and easy-to-understand manner while maintaining the highest standards of journalism.Over the years, I have contributed to numerous publications and continue to remain actively involved in both newspaper and digital media platforms. My goal is to keep readers informed with trustworthy news, meaningful analysis, and timely updates from around the world.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 thought on “Mehtab Encounter : शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी मेहताब एनकाउंटर में ढेर”

Leave a Comment