होमदेश विदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट बॉलीवुडमिडिल ईस्ट तकनीक राजनितिक Web Stories
---Advertisement---

Supergirl Review : हिट या फ्लॉप ? आखिर कैसी है सुपर गर्ल फिल्म ? मिली एलकॉक की नई DC फिल्म पर बंटी राय

---Advertisement---

Supergirl Review : DC यूनिवर्स की नई सुपरहीरो फिल्म Supergirl आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था क्योंकि यह James Gunn के नए DC Universe की दूसरी बड़ी फिल्म है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर समीक्षाएं भी सामने आने लगी हैं। जहां एक तरफ नई सुपरगर्ल बनीं Milly Alcock की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर कई समीक्षकों ने सवाल भी उठाए हैं।

फिल्म में Milly Alcock ने Kara Zor-El (Supergirl) का किरदार निभाया है। यह सुपरगर्ल पहले की फिल्मों से बिल्कुल अलग दिखाई गई है। इस बार उसका किरदार ज्यादा भावुक, गुस्सैल और अकेलापन झेलने वाला है। फिल्म में दिखाया गया है कि Kara अपनी जिंदगी के दर्द और अतीत से लड़ते हुए एक नई यात्रा पर निकलती है, जहां उसकी मुलाकात Ruthye नाम की लड़की से होती है। दोनों मिलकर बदला लेने की खतरनाक मिशन पर निकलते हैं।

अब फिल्म देखकर आने वाले लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों ने कहा। कि Milly Alcock अपने शानदार अभिनय से फिल्म को संभालने की पूरी कोशिश करती हैं, लेकिन कमजोर कहानी और फ्रेंचाइज़ी पर जरूरत से ज्यादा फोकस उनकी मेहनत पर भारी पड़ जाता है। रिव्यू के मुताबिक फिल्म कई जगह भावनात्मक असर छोड़ती है, लेकिन एक मजबूत सुपरहीरो फिल्म बनने से चूक जाती है। Supergirl Review,

दूसरी ओर कई अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने Milly Alcock की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। उनके मुताबिक Supergirl का किरदार पहले से ज्यादा इंसानी और भावनात्मक महसूस होता है। फिल्म सिर्फ एक सुपरहीरो की कहानी नहीं, बल्कि दर्द, अकेलेपन और अपनी पहचान तलाशने की कहानी भी दिखाती है।

फिल्म में Jason Momoa भी Lobo के रोल में नजर आए

फिल्म का निर्देशन Craig Gillespie ने किया है, जबकि इसकी कहानी Ana Nogueira ने लिखी है। फिल्म में Jason Momoa भी Lobo के रोल में नजर आते हैं। हालांकि कुछ समीक्षकों का मानना है कि उनका किरदार कहानी में पूरी तरह फिट नहीं बैठता और कई जगह फिल्म का फोकस बंटता हुआ दिखाई देता है।

विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस को लेकर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई समीक्षकों ने कहा कि स्पेस बैटल, इमोशनल सीन और सिनेमैटोग्राफी काफी प्रभावशाली है। हालांकि कहानी की रफ्तार कुछ जगह धीमी पड़ जाती है, जिसकी वजह से दर्शकों का जुड़ाव थोड़ा कम हो सकता है।

Supergirl Review सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिले-जुले प्रतिक्रिया मिल रही है

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ दर्शकों का कहना है कि यह DC की अब तक की सबसे अलग Supergirl फिल्म है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म में दमदार कहानी की कमी साफ नजर आती है। इसके बावजूद Milly Alcock के अभिनय की लगभग हर जगह तारीफ हो रही है।

बॉक्स ऑफिस की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है, लेकिन यह James Gunn की पिछली DC फिल्मों जैसी बड़ी शुरुआत करती नहीं दिख रही। आने वाले वीकेंड में दर्शकों का रिस्पॉन्स तय करेगा कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी या नहीं।

Roz Tak News Verdict: अगर आप DC Universe के फैन हैं और Milly Alcock की नई Supergirl देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखी जा सकती है। हालांकि अगर आप जबरदस्त कहानी और लगातार रोमांच की उम्मीद लेकर जाएंगे, तो फिल्म कुछ जगह निराश भी कर सकती है। लेकिन Milly Alcock का अभिनय इस फिल्म को आखिर तक देखने की बड़ी वजह बन जाता है। Supergirl Review

Shahzar

Hi, I'm Shahzar, a Journalist, Social Media Influencer, and Content Creator with nearly 10 years of experience in journalism and digital media. I have worked with various Urdu newspapers and continue to stay active in the news field. My work focuses on covering national, international, political, and breaking news in a simple and reader-friendly manner.I believe in publishing news based on verified information, trusted sources, and thorough research. Every report is prepared after reviewing available facts and reliable information to ensure accuracy and credibility for readers. Through my journalism and digital platforms, I aim to deliver timely, informative, and trustworthy news updates.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Spider Man Brand New Day Review: हिट या फ्लॉप ? आखिर कैसी है फिल्म, टॉम हॉलैंड की दमदार वापसी ? Marvel ने मारी वापसी या फैंस हुए निराश?

Batwara 1947 Trailer: सनी देओल फिर दिखे दमदार अंदाज़ में, बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Salman Khan Students Protest: छात्रों का हक मत छीनो सलमान खान का बड़ा बयान, आंदोलन पर पहली बार बोले, कहा- ‘राजनीति मत करो

SGPC Protest: ‘सतलुज’ फिल्म पर सियासत तेज, SGPC का अमृतसर में बड़ा विरोध मार्च

Satluj Movie: आखिर पंजाब की कौन सी सच्चाई दिखा दी थी फिल्म Satluj में ? Diljit Dosanjh की विवादित फिल्म OTT से हटाई गई

Aamir Khan Wedding News: 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी, जानें पहली दोनों शादियों की पूरी कहानी

2 thoughts on “Supergirl Review : हिट या फ्लॉप ? आखिर कैसी है सुपर गर्ल फिल्म ? मिली एलकॉक की नई DC फिल्म पर बंटी राय”

Leave a Comment