Telegram Unban Date : अगर आप भी Telegram इस्तेमाल करते हैं और 23 जून को ऐप खोलकर बैठे थे, तो शायद आपको भी निराशा हुई होगी। जिस Telegram के दोबारा चालू होने का इंतज़ार लाखों लोग कर रहे थे, वह 23 जून को भी कई यूज़र्स के लिए पूरी तरह बहाल नहीं हो सका। मैसेज नहीं जा रहे, वेबसाइट खुल नहीं रही और कई लोगों को ऐप स्टोर पर भी Telegram दिखाई नहीं दे रहा।

दरअसल, NEET-UG री-एग्जाम से पहले सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगाई थी। आरोप था कि कुछ चैनलों और ग्रुप्स का इस्तेमाल परीक्षा से जुड़ी जानकारी और कथित लीक सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा था। इसी वजह से Telegram की सेवाओं पर अस्थायी बैन लगाया गया था।

22 जून तक बैन रहने की बात कही गई थी, इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि 23 जून की सुबह Telegram फिर से सामान्य रूप से चलने लगेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूज़र्स ने शिकायत की कि ऐप अब भी काम नहीं कर रहा और कोई साफ जानकारी भी नहीं मिल रही। Telegram Unban Date,

क्या Telegram का बैन बढ़ा दिया गया है ?

X (पहले Twitter) पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कोई पूछ रहा है कि क्या बैन बढ़ा दिया गया है, तो कोई जानना चाहता है कि आखिर Telegram वापस कब आएगा। कई चैनल एडमिन और बिजनेस यूज़र्स सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनका काम Telegram पर ही निर्भर है।

इस पूरे मामले में दिल्ली हाई कोर्ट भी चर्चा में रहा। कोर्ट ने पहले सरकार के अस्थायी बैन वाले फैसले को सही ठहराया था और कहा था कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सरकार ऐसे कदम उठा सकती है। इसी वजह से फिलहाल Telegram की वापसी को लेकर अंतिम फैसला सरकारी एजेंसियों और संबंधित विभागों के हाथ में है। Telegram Not Working Today,

Telegram के संस्थापक Pavel Durov की तरफ से भी पहले इस फैसले पर नाराज़गी जताई गई थी। उनका कहना था कि कुछ लोगों की गलती की सज़ा करोड़ों सामान्य यूज़र्स को नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि भारत सरकार का पक्ष साफ रहा कि परीक्षा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Telegram कब अनबैन होगा ?

सच यह है कि अभी तक कोई नई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। सरकार ने 23 जून तक Telegram पूरी तरह बहाल होगा, ऐसी कोई नई घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ऐप अगले कुछ घंटों में लौटेगा या लोगों को कुछ और दिन इंतज़ार करना पड़ेगा। Telegram Unban Date,

तकनीकी जानकारों का मानना है कि अगर बैन को औपचारिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया गया है, तो सर्विस बहाल होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन जब तक Telegram वेबसाइट, ऐप और मैसेजिंग सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं होतीं, तब तक यूज़र्स की परेशानी जारी रह सकती है।

इस बीच कई लोग WhatsApp, Signal और दूसरे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स VPN के ज़रिए Telegram चलाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

फिलहाल Telegram की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यूज़र्स को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। जैसे ही Telegram के अनबैन होने या बैन बढ़ाए जाने को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा, Roz Tak News आपको सबसे पहले जानकारी देगा। Telegram Not Working Today,