Israel Hospital Raid: नई दिल्ली/नाबलुस: वेस्ट बैंक में हालात एक बार फिर बेहद संगीन हो गए हैं। इज़राइल ने शुक्रवार को हुए जानलेवा सेटलर हमले के बाद अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। इज़राइली सेना ने नाबलुस शहर के कई इलाकों को बंद कर दिया है और सुरक्षा के नाम पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसी दौरान एक अस्पताल में छापा मारकर घायल फिलिस्तीनियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में खौफ और बेचैनी का माहौल बन गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइली सैनिक अस्पताल के अंदर दाखिल हुए और इलाज करा रहे कुछ घायल फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। अस्पताल में मौजूद मरीजों और मेडिकल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई के बाद फिलिस्तीनी संगठनों ने इसे इंसानियत के खिलाफ कदम बताते हुए कड़ी नाराज़गी जताई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हालिया हिंसा और सेटलर हमले के बाद सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी और सुरक्षा एजेंसियों को “फोर्सफुल” यानी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित ۔۔۔
इसी फैसले के बाद नाबलुस शहर के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं और लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी है, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। Israel Hospital Raid

सुरक्षा कार्रवाई की आड़ में नागरिकों व मरीजों को निशाना बनाया जा रहा۔۔۔۔۔۔
दूसरी ओर, फिलिस्तीनी पक्ष का कहना है कि अस्पताल में घायल लोगों को गिरफ्तार करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून की भावना के खिलाफ है। उनका आरोप है कि सुरक्षा कार्रवाई की आड़ में आम नागरिकों और मरीजों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मानवाधिकार संगठनों ने भी पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।Israel Hospital Raid
हालांकि इज़राइली अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं जिन पर हिंसा या अन्य गंभीर मामलों में शामिल होने का शक है। उनका दावा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगे किसी भी हिंसक घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया घटनाओं के बाद वेस्ट बैंक में तनाव और बढ़ सकता है। नाबलुस सहित कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। लोगों में डर का माहौल है और हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल पूरे वेस्ट बैंक में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Israel Hospital Raid




















1 thought on “Israel Hospital Raid: वेस्ट बैंक में इज़राइल का बड़ा एक्शन, अस्पताल से घायल फिलिस्तीनियों को किया गिरफ्तार”