होमदेश विदेश उत्तर प्रदेश क्रिकेट बॉलीवुडमिडिल ईस्ट तकनीक राजनितिक Web Stories
---Advertisement---

Samsung Galaxy M47 Price : Samsung M47 की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, Samsung ला रहा है नया Monster स्मार्टफोन

---Advertisement---

Samsung Galaxy M47 Price : नई दिल्ली: Samsung अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसी बीच Samsung Galaxy M47 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की लॉन्च डेट और कई अहम फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन उतार सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy M47 5G को 29 जून को लॉन्च किया जा जाएगा। कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा कर दी है, लेकिन कई टेक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फोन Samsung की M-सीरीज का नया पावरफुल मॉडल होगा।

फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके साथ Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत होगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy M47 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

बैटरी भी इस फोन की बड़ी ताकत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy M47 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। लंबे समय तक वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन खास साबित हो सकता है।

कैमरा सेगमेंट में Samsung 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकता है, जिसमें OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलने की भी जानकारी सामने आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Samsung बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन Android 16 आधारित One UI के साथ आएगा और कंपनी 6 साल तक Android अपडेट तथा सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी काफी कम देखने को मिलती है।

Samsung Galaxy M47 Price कितना है ?

रंगों की बात करें तो Galaxy M47 5G को Blaze Blue और Rogue Red जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ₹20,000 से ₹25,000 के बीच लॉन्च हो सकता है।

 

फिलहाल Samsung की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। लेकिन लीक फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है कि Galaxy M47 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं।Samsung Galaxy M47 Price

Shahzar

Hi, I'm Shahzar, a Journalist, Social Media Influencer, and Content Creator with nearly 10 years of experience in journalism and digital media. I have worked with various Urdu newspapers and continue to stay active in the news field. My work focuses on covering national, international, political, and breaking news in a simple and reader-friendly manner.I believe in publishing news based on verified information, trusted sources, and thorough research. Every report is prepared after reviewing available facts and reliable information to ensure accuracy and credibility for readers. Through my journalism and digital platforms, I aim to deliver timely, informative, and trustworthy news updates.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment