मिडिल ईस्ट में हालात फिर गर्म होते दिख रहे हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट के पास कई कमर्शियल जहाज़ों पर नए हमलों की खबर सामने आई है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के बीच ईरान जंग को लेकर अहम बातचीत हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमान और यूएई के पास कुछ जहाज़ों को निशाना बनाया गया, जबकि एक जहाज़ को ईरानी फोर्सेज द्वारा रोके जाने की भी खबर है। हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे अहम ऑयल रूट माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होता है। लगातार बढ़ते तनाव की वजह से इंटरनेशनल शिपिंग और तेल बाजार दोनों पर असर पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार ट्रंप और शी जिनपिंग ने बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रहना चाहिए ताकि दुनिया भर में तेल सप्लाई प्रभावित न हो। ट्रंप ने दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार न देने का भरोसा दिया है, वहीं चीन ने हालात शांत कराने में मदद की पेशकश भी की।
उधर भारत ने भी ओमान के पास भारतीय झंडे वाले जहाज़ पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मासूम नाविकों और कमर्शियल शिप्स को निशाना बनाना “नामंजूर” है। अच्छी बात ये रही कि सभी भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हॉर्मुज में तनाव और बढ़ता है तो दुनियाभर में तेल की कीमतें फिर तेज़ी से बढ़ सकती हैं और ग्लोबल ट्रेड पर बड़ा असर पड़ सकता है। Trump Iran Statement

